1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Earthquake shocks in Indonesia

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, सुनामी अलर्ट नहीं

Earthquake
जकार्ता। इंडोनेशिया के सौमलाकी, बांडा सी, अबेपुरा और मलूकू प्रांत में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सौमलाकी में सोमवार तड़के 2 बजकर 53 मिनट 40 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 आंका गई। भूकंप का केंद्र 6.6 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 129.1 डिग्री पूर्वी देशांतर में 222 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) के अनुसार, बांडा सी में बीजिंग के स्थानीय समयानुसार 10 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 आंका गई।

सीईएनरसी के अनुसार, इसका केंद्र 36 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 129.24 पूर्वी देशांतर में  210 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इंडोनेशिया में अबेपुरा से 233 किलोमीटर पश्चिम में सोमवार तड़के स्थानीय समयानुसार एक बजकर 5 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र सतह से 21.99 किलोमीटर में स्थित था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र 2.8619 डिग्री दक्षिणी अक्षांश एवं 138.4921 डिग्री देशांतर में 21.99 किलोमीटर पर स्थित था। इस बीच, पूर्वी इंडोनेशिया के मलूकू प्रांत में सोमवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, लेकिन इससे सूनामी को कोई खतरा नहीं है।

मौसम विज्ञान, जलवायु एवं भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूमि की सतह से 245 किलोमीटर और समुद्र तल से 231 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर आया।

भूकंप का केंद्र समुद्र तल से बहुत गहराई में स्थित था, इसलिए सुनामी आने की कोई आशंका नहीं है। इंडोनेशिया भूकंप प्रभावित क्षेत्र 'पैसिफिक रिंग ऑफ फायर' में स्थित है, इसलिए यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं।
अगला लेख
अब मायावती अकेले ही लड़ेंगी हर चुनाव, गठजोड़ से मोहभंग