Earthquake in Maldives : भूकंप के झटके से कांपा मालदीव, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता
Earthquake in Maldives : मालदीव में शनिवार शाम भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता शाम 5.4 मापी गई। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप का स्थान माले से 896 किलोमीटर पश्चिम में था। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले जापान में भी भूकंप के झटके आए। जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या 126 हो चुकी है। गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप सुबह सात बजकर 18 मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका केंद्र लुंलेई में जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें