शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. उत्तरी जापान में भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 मई 2021 (09:11 IST)

उत्तरी जापान में भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

Japan earthquake | उत्तरी जापान में भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं
टोकियो। उत्तरी जापान में शनिवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इससे सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है। इस भूकंप में जान-माल का नुकसान होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

जापान मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.6 थी और इसका केंद्र उत्तरी जापान में मियागी के तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में था। इसी इलाके में मार्च 2011 में आए भीषण भूकंप और सुनामी से करीब 20,000 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पेट्रोल-डीजल की कीमतें 16वें दिन भी रहीं स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव