Daily Horoscope
✕

नेपाल में फिर भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में भी कांपी धरती

Updated: रविवार, 5 नवंबर 2023 (09:06 IST)
Nepal earthquake : नेपाल में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। इधर अफगानिस्तान में भी देर रात भूकंप आया। इससे पहले शुक्रवार को आए भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। भूकंप की वजह से अब तक 157 लोग मारे जा चुके हैं जबकि दर्जनों घायल हो गए। यह नेपाल में 2015 के बाद से सबसे विनाशकारी भूकंप था।
 
नेपाल में आठ साल में आए सबसे भीषण भूकंप के एक दिन बाद शनिवार को नेपाल में 4.2 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर जाजरकोट जिले में यह झटका दर्ज किया गया।
 
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप के बाद का झटका 4.2 तीव्रता का था और इसका केंद्र रामिदंडा था। यह झटका शुक्रवार रात आए भूकंप के बाद महसूस किया गया।
 
नेपाल के साथ ही अफगानिस्तान में भी आज भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार तड़के अफगानिस्तान के फैजाबाद में रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से लगभग 328 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख