1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi promises all possible help to Nepal

earthquake in nepal: मोदी का नेपाल को हरसंभव मदद का वादा, नुकसानी पर जताया दु:ख

Narendra Modi
earthquake in nepal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Mod) ने नेपाल में भूकंप (Narendra Mod) के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर शनिवार को दु:ख व्यक्त किया और कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश के साथ एकजुटता से खड़ा है और उसे हरसंभव मुहैया कराने के लिए तैयार है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि नेपाल में भूकंप के कारण हुए जान-माल के नुकसान को लेकर बहुत दु:खी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है। हम शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
 
पश्चिमी नेपाल के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात को आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटकों के कारण कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप शुक्रवार रात को 11 बजकर 47 मिनट पर आया और इसका केंद्र जाजरकोट जिले में था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर टेररिस्ट अटैक, कई विमान तबाह किए, 3 आतंकी ढेर