गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Earthquake in Iran
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 जनवरी 2020 (09:50 IST)

विमान क्रैश के बाद ईरान से बड़ी खबर, 2 घंटे में आए भूकंप के 2 झटके

विमान क्रैश के बाद ईरान से बड़ी खबर, 2 घंटे में आए भूकंप के 2 झटके - Earthquake in Iran
तेहरान। अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच ईरान से एक और बड़ी खबर आई है। पिछले 2 घंटे में ईरान में भूकंप के 2 बड़े झटके महसूस किए गए।

ईरान की न्यूज एजेंसी के अनुसार भूकंप के ये झटके दक्षिणी क्षेत्र में महसूस किए गए हैं। खबरों के अनुसार रिक्टर स्केल पर इन भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.5 और 4.9 मापी गई है। खबरों के अनुसार भूकंप के ये झटके परमाणु संयंत्र के पास महसूस किए गए हैं।
 
 
हालांकि इससे जान-माल का कितना नुकसान हुआ है। इसका पता नहीं चल पाया है। इससे पहले तेहरान में यूक्रेन का बोइंग विमान क्रैश हो गया था। इसमें करीब 180 लोग सवार थे। ईरानी मीडिया के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हुआ।
ये भी पढ़ें
ईरान के मिसाइल हमले, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- All is well