dharma sangrah
✕

क्‍या राष्‍ट्रपति ट्रंप को समय से पहले हटाया जा सकता है?

Updated: गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (16:29 IST)
राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों ने राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित कैपिटल बिल्डिंग में घुसकर काफ़ी हंगामा किया और इसमें हिंसा भी हुई है। इसके बाद सोशल मीडि‍या से लेकर पूरी दुनिया में ट्रंप की आलोचना हो रही है। इसके साथ ही अब राजनीतिक‍ गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को समय से पहले ही हटाया जा सकता है।

जो बि‍डेन ने अमरिकी संसद में हुई इस घटना की निंदा की है। दरअसल, अमेरिका को दुनिया का सबसे पुराने और सबसे ताक़तवर लोकतंत्र में शुमार किया जाता है। ऐसे में इस घटना को लोकतंत्र पर खतरा बताया जा रहा है। अमेरिकी नागरिक मान रहे हैं कि इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर ख़तरे के तौर पर देखा जाना चाहिए।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले से लेकर चुनाव के नतीजे आने के बाद तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपनी जीत के दावे करते रहे हैं। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि अगर वो हार गए, तो आसानी से अपनी हार स्वीकार नहीं करेंगे।

अब चुनाव के नतीजे आने के बाद और जो बि‍डेन की जीत की आधिकारिक घोषणा का वक़्त नज़दीक आने पर भी ट्रंप अपनी ज़िद पर अड़े हुए हैं। ऐसे में यह बहुत हद तक मुमकिन है कि उन्‍हें समय से पहले ही राष्‍ट्रपति पद से हटाया जा सकता है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

उत्तराखंड को आर्थिक शक्ति बनाने की तैयारी, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार, CM धामी ने बताया सरकार का प्लान

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख