ramcharitmanas
✕

व्यापार मुद्दे पर ट्रंप बोले, अमेरिका से समझौता करना चाहता है चीन

Updated: बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (17:00 IST)
वॉशिंगटन। चीन-अमेरिका के बीच व्यापार मोर्चे पर चल रही बातचीत की पृष्ठभूमि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन बड़ी शिद्दत से अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है।

ट्रंप ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि चीन के साथ चीजें बेहतर चल रही हैं। चीन बड़ी शिद्दत से हमारे साथ समझौता करना चाहता है। मैं चाहता हूं कि यह समझौता वास्तविक हो, मैं नहीं चाहता कि यह समझौता दिखावटी हो, जो सिर्फ 1 साल तक अच्छा लगे।

ट्रंप ने बताया कि हमारे पास चीन के साथ बेहतर और वास्तविक समझौता करने का मौका है। व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर के नेतृत्व में उच्चस्तरीय अमेरिकी  प्रतिनिधिमंडल चीन में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए चीन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहा है।
 
ट्रंप ने कहा कि उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मार्च के अंत या निकट भविष्य में मुलाकात करने  की कोई योजना नहीं है। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि हमारे लोग वहां हैं। मुझे सिर्फ एक सूचना मिली है। अमेरिका बातचीत में मजबूत स्थिति में है। इस स्थिति में हम पहले कभी नहीं रहे।
 
उन्होंने कहा कि चीन इस समय दुनिया का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर बाजार है। यह अमेरिका के कारण है। अमेरिका सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयर बाजारों में से एक है। व्यापार वार्ता पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, चीन में अच्छी बातचीत कर रहा है और वे किसी भी तरह से वार्ता के संभावित परिणामों से खुश हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख