ganesh chaturthi
✕

ट्रंप ने शक के आधार पर अटॉर्नी जनरल को हटाया

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (19:16 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में रूसी एजेंटों के साथ सांठ-गांठ का शक गहराने पर पर गुरुवार को अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन को पद से हटा दिया जिसके बाद ट्रंप पर अमेरिका को संवैधानिक संकट की ओर धकेलने का आरोप लगा है।
 
 
विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलेर की जांच में वर्ष 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के चुनाव अभियान में रूस के साथ सांठ-गांठ थी या नहीं? इसकी जांच को अमेरिकी राष्ट्रपति जान-बूझकर लटका रहे हैं।
 
ट्रंप लगातार लोगों को डरा रहे हैं कि उनके पास किसी को भी हटाने और नियुक्त करने की शक्ति है और गुरुवार को उन्होंने अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन को हटाकर अपने वफादार मैथ्यू व्हिटकर की नियुक्ति करके पहला संभावित कदम उठाया है।
 
अमेरिका के 2 बड़े अधिवक्ताओं नील कटयाल एवं जॉर्ज कॉन्वे ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' में लिखा है कि ट्रंप ने बिना सीनेट की अनुमति के व्हिटकर को नियुक्त करके कानून तोड़ा है तथा व्हिटकर की नियुक्ति असंवैधानिक है। यह गैरकानूनी है। इसका मतलब यह है कि व्हिटकर इस पद पर रहकर जो भी काम करने का प्रयास करेंगे, वह अवैध होगा।
 
ट्रंप ने मंगलवार को मध्यवर्ती चुनाव से सहयोग के नए युग का वादा किया था लेकिन इस पर संदेह है कि वे रूस की जांच को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं और पत्रकारों के साथ अपने मतभेदों को और उग्र बनाकर अमेरिका में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख