ramcharitmanas

एफबीआई ने ट्रंप के प्रचार सलाहकार से जुड़े दस्तावेज किए सार्वजनिक

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (16:01 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की खुफिया एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने वर्ष 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार सलाहकार कार्टर पेज से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं।
 
 
एफबीआई ने शनिवार को 412 पृष्ठों के दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दिया। इसमें पेज की जांच से जुड़े वारंट, विदेशी खुफिया निगरानी न्यायालय में निगरानी के लिए दिए गए आवेदन शामिल थे। अक्टूबर 2016 में दिए गए निगरानी आवेदन पत्र में कहा गया कि एफबीआई का मानना है कि पेज रूस की सरकार के साथ साठगांठ करके षड्यंत्र रच रहे थे। सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में ट्रंप के पदभार संभालने के बाद वर्ष 2017 में जारी नए वारंट और आवेदन पत्र शामिल हैं।
 
जारी किए गए दस्तावेजों में कहा गया कि एफबीआई का मानना है कि रूस की सरकार ने पेज और संभवत: ट्रंप के प्रचार से जुड़े अन्य सहयोगियों के साथ समन्वय के प्रयास किए। पेज ने रूस सरकार के अधिकारियों के साथ संबंध स्थापित किए इसमें रूस की खुफिया अधिकारी भी शामिल थे। पेज रूस की सरकार के एजेंट होने के आरोपों से इंकार करते रहे हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख