Daily Horoscope

न्यूयॉर्क हमला : ट्रंप ने दिए विदेशी यात्रियों की गहन जांच के आदेश

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (11:50 IST)
वॉशिंगटन। न्यूयॉर्क सिटी के लोअर मैनहट्टन में ट्रक से लोगों को कुचल डालने की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका आने वाले यात्रियों की और अधिक गहन जांच के आदेश दिए हैं। लोअर मैनहट्टन में एक व्यक्ति ने ट्रक से कुचलकर कम से कम 8 लोगों की जान ले ली और 11 अन्य को घायल कर दिया। अमेरिका ने इस घटना को आतंकवादी कृत्य करार दिया है।
 
न्यूयॉर्क में यह हमला 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले के बाद सर्वाधिक भयावह हमला है। बताया जाता है कि 29 वर्षीय संदिग्ध सेफुलो सैपोव उज्बेकिस्तान का रहने वाला है। उसे पहले पेट में गोली मारी गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया।
 
ट्रंप ने ट्वीट किया कि मैंने गृह सुरक्षा विभाग को हमारे गहन जांच कार्यक्रम को और कड़ा करने के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर अकाउंट का बैनर भी बदलकर न्यूयॉर्क स्काइलाइन कर दिया है।
 
उनके प्रशासन ने पिछले सप्ताह की घोषणा की थी कि 120 दिन के प्रतिबंध के बाद वह शरणार्थियों को स्वीकार करना बहाल करेगा। हालांकि जोखिम वाले 11 देशों से आने वालों पर रोक कायम रहेगी। इन 11 देशों में से ज्यादातर देश मुस्लिम बहुल हैं। हमले के बाद एक बयान में ट्रंप ने कहा कि हमारी संवेदनाएं न्यूयॉर्क सिटी में बुधवार को हुए आतंकी हमले के पीड़ितों तथा उनके परिजनों के साथ हैं। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख