Bhai Dooj
✕

बि‍ल्‍ली या गैंगस्‍टर गुड़ि‍‍या... कौन है दाऊद इब्राहिम की ‘गर्लफ्रेंड’?

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (12:15 IST)
Photo: instagram 
दाऊद इब्राहिम से 27 साल छोटी महविश हयात इस समय दाऊद की सबसे बड़ी कमजोरी है। महविश हयात 'बिल्ली' के नाम से भी मशहूर हैं।

भारत का मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम एक बार फि‍र से खबरों में हैं। मीडि‍या में उसके पाकिस्‍तान में होने की खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही आतंकवादी इब्राहिम की नई गर्लफ्रेंड के बारे में भी मीडिया में काफी सुर्खि‍यां हैं।

आखि‍र कौन है दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड। कोई उसे गैंगस्‍टर गुड़ि‍या कहता है तो कोई बि‍ल्‍ली।

आइए जानते हैं कौन है, क्‍या करती है दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड। 
 
दाऊद की नई गर्लफ्रेंड का नाम महविश हयात है। वो दाऊद से करीब 27 साल छोटी है। महविश हयात की उम्र अभी 37 साल है और वो पाकिस्‍तानी फि‍ल्‍मों में एक्टिंग करती है। महवि‍श हयात को पाकिस्‍तान में बि‍ल्‍ली के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में उसका नाम दाऊद के साथ जुड़ने के बाद उसे गैंगस्‍टर गुड़ि‍या भी कहा जाता है।

दाऊद का फि‍ल्‍मी दुनिया से प्रेम जगजाहिर है। जब वो भारत में मुंबई में था तब भी बॉलीवुड में उसका खासा रसूख था। एक कॉल पर उसकी पार्टियों में कई फि‍ल्‍म सेलेब्रेटीज शामि‍ल होते थे। कई फि‍ल्‍म स्‍टार्स के साथ उसकी दोस्‍ती थी।

पाकिस्‍तान जाकर भी उसका यह फि‍ल्‍मी शौक कम नहीं हुआ। वहां भी कई पाकिस्‍तानी कलाकार उसके दोस्‍त हैं। दाऊद की प्रेमिका बनने के बाद महवि‍श हयात भी वहां खासी चर्चा में रहती हैं। दाऊद ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर 2019 में पाकिस्तान की फिल्मों में काम करने वाली इस अभिनेत्री महविश हयात को वहां के एक बड़े नागरिक सम्मान तमगा ए इम्तियाज से सम्मानित करवा था। इसके पहले महविश को पाकिस्‍तान में कोई नहीं जानता था। दाऊद से कनेक्‍शन के बाद वे सुर्खि‍यों में है। लेकिन अब वो पाकिस्तान की मीडिया और ग्लैमर इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गई हैं।

2019 में जब महविश को तमगा-ए-इम्तियाज दिया गया तो बहुत सारे लोगों ने ये सवाल उठाया कि एक अंजान और औसत दर्जे की अभिनेत्री ने ऐसा क्या कर दिया कि उसे इतना बड़ा सम्मान दे दिया गया।

तब हुई थी पाकिस्‍तानी मीडि‍या में चर्चा
एक वेब पोर्टल पर ये खबर छपी कि जिसमें लिखा गया था कि महविश को ये सम्मान दिए जाने से पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। इसमें आगे लिखा था कि क्या महविश को तमगा-ए-इम्तियाज इसलिए दिया गया क्योंकि उन्होंने सच में फिल्म इंडस्ट्री के लिए इतना काम किया है या फिर इसलिए क्योंकि उनके संबंध कराची में रहने वाले किसी ऐसे शक्तिशाली व्यक्ति से हैं, जो कि पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए इंसाफ यानी पीटीआई का काफी करीबी है। अब आप खुद सोचिए कि इस समय पाकिस्तान के कराची में रहने वाला सबसे शक्तिशाली व्यक्ति कौन है और ऐसा व्यक्ति कौन हो सकता है कि जिसका प्रभाव पाकिस्तान की सरकार, सेना और खुफिया एजेंसियों पर है।

कौन है महवि‍श हयात?  
महविश हयात ने अपने करियर की शुरुआत में एक आटइम नंबर किया था। कहा जाता है कि इसी के बाद वो लाइम लाइट में आईं और आरोप है कि कराची के किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में रहने की वजह से आज महविश को बड़ी-बड़ी फिल्में भी मिल रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनका रुतबा बहुत बढ़ गया है और महविश का सरकार में भी दखल बढ़ने लगा है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख