Daily Horoscope
✕

Facebook पर जल्द कर सकेंगे डेटिंग

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (14:51 IST)
सान फ्रांसिस्को। Facebook पर जल्द ही डेटिंग का भी मजा लिया जा सकेगा। कंपनी के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक की सालाना कॉन्फ्रेंस में इस आशय का ऐलान किया है। 
 
कंपनी के चीफ एग्जिक्युटिव मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट लोगों को रोमांटिक रिलेशनशिप में मदद करने का कदम उठा रही है। जुकरबर्ग ने फेसबुक की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को संबोधित करते हुए कहा कि डेटिंग सर्विस ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेगी। 
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 20 करोड़ लोगों ने फेसबुक पर खुद को 'सिंगल' करार दिया है, जिससे ऐसा लगता है कि कुछ करना चाहिए। यह फीचर लोगों को लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों की तलाश में मदद करेगा। ना कि सिर्फ एक-दो बार मिलने की जरिया। यह वैकल्पिक होगा और इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।' 
 
हालांकि उन्होंने लॉन्च की तारीख को लेकर कुछ नहीं कहा। जुकरबर्ग ने बताया कि डेटिंग सर्विस पूरी तरह निजी होगी, इसे आपकी लिस्ट में जुड़े दोस्त नहीं देख पाएंगे।
 
विदित हो कि कैंब्रिज एनालिटिका व फेसबुक डेटा विवाद अभी थमा नहीं है। जुकरबर्ग अपने व फेसबुक के पक्ष में कई तरह की सफाइयां पेश कर चुके हैं। उन्होंने इसी दिशा में कहा कि फेसबुक जल्द 'क्लियर हिस्ट्री' का विकल्प लेकर आ रही है। जिसकी मदद से यूज़र फेसबुक की सारी हिस्ट्री खुद हटा सकेंगे।
 
कंपनी ने एक अलग ब्लॉग पोस्ट में कहा  कि यह फीचर एनेबल होने पर वेब व ऐप पर इन्फो भेजेगा, जिसे आपने इस्तेमाल किया है। इसे डिलीट कर स्टोर की एबिलिटी को ऑफ करना होगा। इस तरह यूजर फेसबुक की सारी जानकारी व सर्च आदि को डिलीट कर पाएंगे और उन्हें कोई थर्ड पार्टी देखने में सक्षम नहीं होगी।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

‘सीमा पर उल्लंघन हुआ है’ : चीन की घुसपैठ पर अरुणाचल के CM पेमा खांडू का बड़ा खुलासा : China-India LAC Standoff

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

अगला लेख