sawan somwar

सीरिया के दमिश्क में विमानों ने की बमबारी, 27 मरे

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (12:16 IST)
ओमान। सीरिया की राजधानी दमिश्क के नजदीक आवासीय इलाकों लड़ाकू विमानों से भारी बमबारी में कम से कम 27 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। बम गिराने वाले लड़ाकू विमानों को रूस और सीरिया सरकार का माना जा रहा है।
 
युद्ध निरीक्षक, सहायताकर्मियों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को इस बमबारी की पुष्टि की है। नागरिक रक्षाकर्मियों ने कहा कि हमोरिया में आवासीय इलाके के नजदीक बाजार पर हुए हवाई हमलों में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। पिछले 24 घंटे में पूर्वी दमिश्क के सघन आबादी वाले कई शहरों पर कम से कम 30 हमले किए जा चुके हैं। अरबिन में 4 नागरिक मारे गए हैं। इसके अलावा मिसराबा और हारास्ता में भी हमलों में लोगों के मारे जाने की खबर है।
 
सीरिया में मानवाधिकारों की पर्यवेक्षक के अनुसार पिछले 20 दिनों जारी हवाई हमलों में सबसे ज्यादा लोग रविवार को मारे गए हैं। इस दौरान 200 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। रूस और सीरिया की सरकार ने नागरिक इलाकों पर बम गिराने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि उनके लड़ाकू विमान केवल आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।
 
विद्रोही इलाके को समर्पण के लिए मजबूर करने के लिए पूर्वी गुता में वर्ष 2013 से सैन्य घेराबंदी है। सरकार ने पिछले 3 महीने में इस घेराबंदी को कड़ा कर दिया है। यहां के निवासियों और सहायताकर्मियों का आरोप है कि भुखमरी को युद्ध के हथियार के रूप में जान-बूझकर इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार इन आरोपों से इंकार करती है। (वार्ता)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख