sawan somwar

नीदरलैंड ने ओपीसीडब्ल्यू पर हुए साइबर हमले को किया विफल

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (10:03 IST)
द हेग। नीदरलैंड की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) के द हेग स्थित मुख्यालय पर हुए साइबर हमले को विफल कर दिया है।


नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को ओपीसीडब्ल्यू के महानिदेशक को बताया कि नीदरलैंड की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने संगठन के मुख्यालय पर होने वाले साइबर हमले को विफल कर दिया है। ओपीसीडब्ल्यू का मुख्यालय द हेग में स्थित होने के कारण इसकी सुरक्षा का जिम्मा भी नीदरलैंड सरकार का है।

ओपीसीडब्ल्यू ने आधिकारिक बयान जारी कर साइबर हमले को विफल करने के लिए नीदरलैंड सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि इस संबंध में अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए संगठन नीदरलैंड सरकार से संपर्क बनाए हुए है।

बयान में कहा गया कि ओपीसीडब्ल्यू अपने सूचना तंत्र और नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। वर्ष 2018 की शुरुआत से संगठन साइबर गतिविधियों में बढ़ोतरी पर बारीकी से निगरानी कर रहा है। ओपीसीडब्ल्यू के महानिदेशक ने इन साइबर गतिविधियों के बारे में संगठन के सदस्य राष्ट्रों को अवगत कराया है। ओपीसीडब्ल्यू का तकनीकी सचिवालय इन गतिविधियों के शमन के लिए कदम उठा रहा है। (वार्ता)
सांकेतिक फोटो

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

US-Canada Trade War: ट्रंप ने कनाडाई सामान पर ठोका 50% टैरिफ, कनाडा ने भी किया टैरिफ वार

उत्तराखंड का छोटा अमरनाथ! प्राकृतिक बर्फ से बनता है यहां शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ती है भारी भीड़

अगला लेख