Hanuman Chalisa

चीन में कंटेनर जहाज की टक्कर से पुल ढहा

गुआंगझोऊ शहर में हुए हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (15:22 IST)
  • बड़ी दरार के कारण पुल पर यातायात बंद
  • हादसे के बाद जहाज का कैप्टन गिरफ्तार
  • हादसे में 5 वाहन क्षतिग्रस्त 
China news in hindi : चीन के गुआंगझोऊ शहर में गुरुवार को एक कंटेनर जहाज की टक्कर के बाद एक पुल का कुछ हिस्सा ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग लापता हो गए। हादसे में 5 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद पुल में बड़ी दरार के कारण इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

ALSO READ: चीन का दोगलापन, भूटान से समझौता वार्ता के बीच विवादित सीमा पर गांव बना रहा
हांगकांग के उत्तर-पश्चिम में लगभग 90 किलोमीटर दूर गुआंगझोऊ के नान्शा जिले में लिक्सिंशा पुल से तड़के एक खाली कंटेनर जहाज टकरा गया जिससे पुल का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद जहाज के कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
गुआंगझोऊ बस कंपनी ने कहा कि जब उनकी बस पुल से नीचे गिरी तो उसमें केवल चालक सवार था। घटनास्थल पर बचाव दल मौजूद है लेकिन अन्य हताहतों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है।
 
द्वीप पर मिंजियान गांव की ग्राम पार्टी के सचिव झोंग वेइहोंग ने संवाददाताओं से कहा कि निवासियों के लिए यात्रा करने के लिए नौका का विकल्प उपलब्ध है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख