Daily Horoscope

सीरिया में विद्रोहियों और जिहादियों के बीच संघर्ष, 48 की मौत

Updated: गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (12:02 IST)
बेरूत। पश्चिमोत्तर सीरिया में जिहादियों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में पिछले दो दिन में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' ने बुधवार को यह जानकारी दी।


पश्चिमी अलेप्पो प्रांत में एक विद्रोही समूह और अलकायदा से जुड़े हयात तहरीर अल शम (एचटीएस) के बीच मंगलवार को संघर्ष शुरू हुआ था। यह संघर्ष बुधवार को पड़ोसी इदलिब प्रांत में भी फैल गया।

ब्रिटेन स्थित 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, संघर्ष तेज हो गया और इदलिब प्रांत के उत्तर और दक्षिण पूर्व में फैल गया।

उन्होंने बताया कि इसमें 48 लोगों की मौत हो गई है। एचटीएस ने सोमवार को विद्रोही समूह नुरेद्दीन अल जिंकी पर उसके पांच सदस्यों की हत्या का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ हमले शुरू कर दिए थे।
सांकेतिक फोटो

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख