Hanuman Chalisa
✕

पूर्व अमेरिकी NSA ने किया खुलासा, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की आतंकवादियों के साथ है मिलीभगत

ट्रंप ने पाक को सभी सहायता रोकने का दिया था आदेश

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2024 (11:48 IST)
Collusion between ISI and terrorists exposed : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एच.आर. मैकमास्टर (H.R. McMaster) ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि आतंकवादी समूहों के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी 'इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस' (ISI) की 'मिलीभगत' है। मैकमास्टर ने खुलासा किया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दौरान उनके कार्यकाल में व्हाइट हाउस को इस्लामाबाद को सुरक्षा सहयोग मुहैया कराने को लेकर विदेश विभाग और पेंटागन के विरोध का सामना करना पड़ा था।

ALSO READ: जर्मनी को चाहिए आतंकी शरणार्थियों से शरण
 
ट्रंप ने सभी सहायता रोकने का आदेश दिया था : मैकमास्टर ने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान को तब तक सभी सहायता रोकने का आदेश दिया था, जब तक कि वह आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह मुहैया कराना बंद नहीं करता। लेकिन इसके बावजूद तत्कालीन रक्षामंत्री जिम मैटिस इस्लामाबाद को एक सैन्य सहायता पैकेज देने की योजना बना रहे थे जिसमें 15 करोड़ डॉलर से अधिक के बख्तरबंद वाहन शामिल थे।

ALSO READ: पाकिस्तान में आतंकी हमला, पुलिसकर्मियों को बनाया गया निशाना, 4 की जवानों की मौत
 
मैकमास्टर ने अपनी पुस्तक में किया खुलासा : मैकमास्टर ने 'ए वार विद आवरसेल्फ : माय टूर ऑफ ड्यूटी इन द ट्रंप व्हाइट हाउस' नामक पुस्तक में ये टिप्पणियां की हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि उनके हस्तक्षेप के बाद यह मदद रोक दी गई थी। मैकमास्टर ने कहा कि राष्ट्रपति (ट्रंप) ने कई मौकों पर स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक पाकिस्तान उन आतंकवादी संगठनों की मदद करना बंद नहीं कर देता, जो अफगानिस्तान में अफगान, अमेरिकी और गठबंधन सेना के सदस्यों को मार रहे हैं, तब तक उसे सहायता निलंबित रखें। हम सभी ने ट्रंप को कहते सुना था कि मैं नहीं चाहता कि अब पाकिस्तान को और पैसा दिया जाए।
 
मैकमास्टर ने लिखा कि पाकिस्तान अपना रवैया नहीं बदल रहा था। उसकी सरकार ने मैटिस की यात्रा की पूर्व संध्या पर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को रिहा कर दिया था, जो किसी अपमान से कम नहीं था। इसके बाद पाकिस्तान में बंधकों से जुड़ी एक घटना ने आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की निर्विवाद मिलीभगत का खुलासा किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख