Hanuman Chalisa

मानवों का क्लोन बनाने का इरादा नहीं : चीनी वैज्ञानिक

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (20:15 IST)
बीजिंग। बंदर का क्लोन बनाने वाले चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि उनका मानव क्लोन बनाने का कोई इरादा नहीं है। बंदरों का क्लोन विकसित किए जाने की चीनी वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की विश्व में काफी सराहना की गई थी लेकिन इसे नैतिक तौर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।


'वैज्ञानिक जर्नल सेल' में प्रकाशित एक लेख में चीनी शोधकर्ताओं ने कहा है कि डॉली भेड़ का क्लोन बनाने में जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया था, उसी तकनीक के आधार पर आनुवांशिक रूप से समान लंबी पूंछ वाले बंदरों झोंग झोंग और हुआ हुआ के शरीर की कोशिकाओं (सोमेटिक सेल्स) से उनके क्लोन सफलतापूर्वक तैयार किए गए थे।

बंदरों का क्लोन विकसित किए जाने की चीनी वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की विश्व में काफी सराहना की गई थी लेकिन इसे नैतिक तौर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और यह आंशका भी व्यक्त की गई थी कि अब वह दिन दूर नहीं है, जब मानव का क्लोन भी तैयार कर लिया जाएगा।

इस शोध को पूरा करने वाले वैज्ञानिक डॉ. मु मिंग पो ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि उनका मानव क्लोन विकसित करने का कोई इरादा नहीं है और बंदरों का क्लोन भी काफी कड़ी निगरानी में किया गया था। इनका कहना है मानव क्लोन विकसित करने का हमारा कोई इरादा नहीं है और सामाजिक नीतियां हमें ऐसा नहीं करने देंगी, लेकिन इस शोध से बंदरों के क्लोन संबंधी पहेली को सुलझा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि जहां तक वैज्ञानिक तथ्यों की बात है तो मानवों का क्लोन बनाया जा सकता है और बंदरों के क्लोन बनाने का मकसद मानवों में पाई जाने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी जुटाना तथा उपचार की विधियां खोजना था। इनमें अल्जाइमर्स रोग तथा ऑटिज्म प्रमुख हैं। (वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख