Hanuman Chalisa

इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंकवादी संगठन ने ली 5 सहायताकर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी

Updated: शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (08:53 IST)
डकार (सेनेगल)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक अन्य संगठन ने पिछले महीने पूर्वोत्तर नाइजीरिया से अगवा किए गए 5 सहायताकर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कई वर्ष पहले बोको हराम से अलग होकर बने 'द इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस' ने जून में चेतावनी दी थी कि वह अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों और सेना की मदद करने वाले नाइजीरियाई लोगों को निशाना बनाएगा।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 4 आतंकी ढेर, 24 घंटों में 7 को मार गिराया
नाइजीरिया के राष्ट्रपति सहायताकर्मियों की हत्या के लिए पहले ही कट्टरपंथियों को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। कट्टरपंथी संगठनों पर नजर रखने वाले खुफिया समूह एसआईटीई के अनुसार संगठन ने अपने डिजिटल साप्ताहिक समाचार पत्र अल-नबा में सहायताकर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी ली।
 
एसआईटीई के अनुसार इन सहायताकर्मियों की हत्या रविवार को की गई और इसके बाद हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया। इस घटना से पूर्वोत्तर नाइजीरिया में चल रहे राहत प्रयासों को झटका लग सकता है, जहां आतंकवाद के चलते कम से कम 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
 
गौरतलब है कि सहायताकर्मी जब मोनगुनो और राजधानी मैदुगुड़ी के बीच एक मुख्य सड़क से गुजर रहे थे तभी उनका अपहरण किया गया था। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने एक बयान जारी कर मृतकों की पहचान देश के 'स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी', 'इंटरनेशनल चैरटीज़ एक्शन एगेंस्ट हंगर', 'रिच इंटरनेशनल एंड इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी' के सदस्यों के तौर पर की है।
 
नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक एडवर्ड कैलन ने कहा कि वे प्रतिबद्ध मानवतावादी थे जिन्होंने हिंसा से प्रभावित क्षेत्र में कमजोर लोगों और समुदायों की मदद करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित

गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव

LIVE: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 1344 लोगों की मौत, 4898 लापता

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

अगला लेख