गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chinese couple, Pakistan, Balochistan, terrorism
Written By
Last Modified: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (00:24 IST)

पाकिस्तान ने की चीनी दंपति के मारे जाने की पुष्टि

Chinese couple
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि डीएनए परीक्षण से दो चीनी नागरिकों की मौत की पुष्टि हो गई है, जिन्हें इसी साल के प्रारंभ में अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया था।
 
चीनी नागरिक ली जिंग यांग (24) और मेंग ली सी (26) की जून में हत्या कर दी गई थी। दोनों को 24 मई को क्वेटा के जिन्ना टाऊन को अगवा किया गया था।
 
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद दोनों के शव पहाड़ों पर मिले थे, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। जून में गृह मंत्रालय को सूचना मिली थी कि चीनी नागरिक पाकिस्तान आने के बाद घोषित व्यापारिक उद्देश्य के बजाय उपदेश देने में लगे थे।
 
विदेश मंत्रालय से आज जारी बयान के अनुसार, डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि बलूचिस्तान में मारे गए दो व्यक्ति वही दोनों चीनी नागरिक थे जिन्हें क्वेटा से अगवा किया गया था। कुछ महीने पहले इस्लामिक स्टेट ने इस दंपति की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। (भाषा)