Hanuman Chalisa

चीन-ताइवान जंग की आहट, चीनी सेना ने किया युद्ध का अभ्यास

Updated: शनिवार, 25 मई 2024 (00:56 IST)
Chinese army practiced war : चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने शुक्रवार को सत्ता पर कब्जा करने की अपनी क्षमता का परीक्षण किया। उसने कहा कि उसकी सेनाओं ने ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की टिप्पणी के जवाब में स्वशासित द्वीप के आसपास बड़े पैमाने पर अभ्यास शुरू किया। चिंग-ते ने ताइवान पर चीन की संप्रभुता के दावों को खारिज कर दिया था।
 
ताइवान द्वीप के आसपास किया युद्धाभ्यास : पीएलए की पूर्वी थिएटर कमान के प्रवक्ता ली शी ने कहा कि सेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट बलों की संयुक्त सेनाओं ने दो दिवसीय अभ्यास के समापन के दिन क्षेत्र पर नियंत्रण और कब्जे के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया। यह युद्धाभ्यास ताइवान द्वीप के आसपास किया गया।
 
उन्होंने कहा, युद्ध के मैदान पर संयुक्त रूप से नियंत्रण करने, संयुक्त हमले शुरू करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए कमान की क्षमताओं का परीक्षण करने के वास्ते द्वीप समूह के अंदर और बाहर एकीकृत अभियान शुरू किया गया।
ALSO READ: चीन के साथ सीमा पर विवाद, पर भारत लगातार बढ़ा रहा है व्यापार, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब
चीन के तट रक्षक बल ने अलग से जारी बयान में कहा कि उसने ताइवान जलडमरूमध्य में अपने अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया है। यह संकरा जल क्षेत्र है जो चीन की मुख्य भूमि को ताइवान से अलग करता है। इस दौरान सत्यापन और पहचान के साथ ही संघर्ष के समय किसी भी विदेशी जहाज को चेतावनी और निष्कासन का भी अभ्यास किया गया।
 
आक्रामक सैन्य अभ्यास कर रही पीएलए : सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि पीएलए अगस्त 2022 में तत्कालीन अमेरिकी संसद के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद से आक्रामक सैन्य अभ्यास कर रही है। उसने सैन्य कार्रवाई के माध्यम से ताइवान पर संभावित कब्जे का अभ्यास किया।
ALSO READ: LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नहीं, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर
ताइवान के शीर्ष नेताओं के मुताबिक चीन, ताइवान को एक बागी प्रांत के रूप में देखता है, जिसे बलपूर्वक भी मुख्य भूमि के साथ फिर से एकीकृत करना चाहता है और 2027 में अपना आक्रमण शुरू कर सकता है। पीएलए के पूर्वी थिएटर कमान ने गुरुवार को दो दिवसीय अभ्यास शुरू किया। उसने कहा कि यह अभ्यास ‘ताइवान की आजादी’ के समर्थकों के अलगाववादी कृत्यों के लिए कड़ी सजा और बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप एवं उकसावे के खिलाफ कड़ी चेतावनी के रूप में भी काम करता है।
 
आभासी हमलों का एक 3डी वीडियो जारी : हांगकांग से प्रकाशित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, कमान द्वारा आभासी हमलों का एक 3डी वीडियो जारी किया गया था, जिसमें पीएलए की वायुसेना, नौसेना और रॉकेट बल ताइवान के शहरों ताइपे, हुलिएन और काऊशुंग को निशाना बनाते दिख रहे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक ताइवान के आसपास पीएलए के 49 विमान, नौसेना के 19 पोत और तटरक्षक बल के सात जहाज देखे गए हैं।
 
पीएलए के युद्धाभ्यास से ताइवान के 2.30 करोड़ लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित नहीं हुआ : इसमें कहा गया है कि 35 विमानों को ताइवान जलडमरूमध्य के मध्य स्थित काल्पनिक बिंदु को पार करते हुए देखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक द्वीप के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की और तदनुसार प्रतिक्रिया दी। ताइवान से आई खबरों के मुताबिक पीएलए के युद्धाभ्यास से उसके 2.30 करोड़ लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित नहीं हुआ है।
ALSO READ: चीन के साथ सीमा पर विवाद, पर भारत लगातार बढ़ा रहा है व्यापार, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब
ताइवान प्रशासन पर दबाव बढ़ा रहा चीन : चीनी सेना ने पहले भी ताइवान के आसपास अभ्यास किया था। उसने ऐसे अभ्यासों की घोषणा तब की थी जब ताइवान की पूर्व राष्ट्रपति त्साइ इंग-वेन पिछले साल अमेरिका में थीं और जब वर्तमान राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते पिछले साल अगस्त में उपराष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका गए थे। चीन, ताइवान प्रशासन पर दबाव बढ़ा रहा है। सोमवार को पदभार ग्रहण करने वाले राष्ट्रपति लाइ ने कहा कि वे एक-चीन सिद्धांत को मान्यता नहीं देंगे। (इनपुट एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख