Hanuman Chalisa

इस शॉपिंग मॉल में जाना चाहता है यह मर्द, जानिए क्यों...

मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (15:04 IST)
शॉपिंग महिलाओं के लिए एक बेहद खास और उत्साह से भरा मौका होता है वहीं पुरुषों के लिए वह समय गुजारना खासा मुश्किल होता है। हालांकि चीन में एक ऐसा भी शॉपिंग मॉल है जहां हर मर्द जाना चाहता है। यहां महिलाओं के साथ शॉपिंग के लिए आने वाले मर्दों के लिए ऐसे खास इंतजाम किया गया हैं कि आप सोचेंगे की काश अपने देश में कहीं कुछ ऐसा हो जाए तो मजा ही आ जाए। 
 
दरअसल चीन के इस शॉपिंग मॉल में खास तौर पर मर्दों के लिए बनाए गए हैं हसबैंड पॉड्स, जो उन हसबैंड या बॉयफ्रेंड्स के लिए बनाया गया हैं जो शॉपिंग करवाते टाइम बड़ा ही बोर हो जाते हैं।
 
यहां बीवी अपने पति को छोड़ कर आराम से शॉपिंग करने जा सकती हैं क्योंकि अब, इस प्रायवेट लाउंज में पति आराम से एक खूबसूरत सी कुर्सी पर बैठ कर वीडियो गेम खेल कर आनंद ले सकते हैं जबकि महिलाएं आराम से अपनी शॉपिंग कर सकेंगी।
 
पतियों के इस आरामदयक केबिन में एक कुर्सी, मॉनिटर, कंप्यूटर और गेमपैड है जो की मर्दों को व्यस्त रखने का काम करेगा और महिलाओं को आराम से शॉपिंग करने का टाइम मिलेगा।  
 
चीन के शंघाई शहर में ग्लोबल हार्बर मॉल ने ऐसे चार ग्लास पॉड्स स्थापित किए हैं, जहां बोरियत के मारे मर्द इस आरामदायक सीट पर रेट्रो 1990 के कंप्यूटर गेम्स खेल सकते हैं।
 
चीनी वेबसाइट 'द पेपर' के मुताबिक, कई जगह इस 'पति आराम केबिन' में कमी भी रह गई हैं जैसे की कुछ जगह एयरकंडीशनिंग ही नहीं है जिसका मतलब है कि आपको खेलते समय घंटों पसीने में बैठे रहना पड़ सकता हैं। खैर जो भी हो, अब हमारे देश का पता नहीं पर अब चीन के इस शॉपिंग मॉल में कोई मर्द बोर होता हुआ नहीं दिखाई देगा। 

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

अयोध्या में कार से 3.5 क्विंटल चांदी और भारी मात्रा में सोना जब्त!

पीएम सूर्य घर योजना : CM योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा UPPM

अगला लेख