Hanuman Chalisa
✕

सावधान, कंप्यूटर में चिप लगाकर एपल-अमेजन समेत 30 अमेरिकी कंपनियों की जासूसी कर रहा है चीन

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (10:16 IST)
चीन अपने देश में बने कंप्यूटरों और सर्वरों के जरिए एपल और अमेजन समेत लगभग 30 कंपनियों की जासूसी कर रहा है। ब्लूमबर्ग बिजनेस वीक की एक रिपोर्ट से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस खुलासे से हड़कंप मच गया और दोनों ही दिग्गज कंपनियों ने इस तरह की कोई चिप होने की संभावना से ही इनकार किया है। 
 
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के जासूसों ने सुपर माइक्रो कंपनी के लिए चीनी फैक्ट्री में बने मदरबोर्ड में चावल के दाने जैसी छोटी माइक्रोचिप लगाई है। यही मदरबोर्ड ऐमेजॉन और ऐपल सहित लगभग 30 अमेरिकी कंपनियां अपने सर्वर में यूज कर रही थीं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक सुपर माइक्रो मदरबोर्ड में लगाया गया ये छोटे चिप ने चीनी जासूस और हैकर्स को कंपनियों को डेटा सेंटर्स और उन कंप्यूटर्स में ऐक्सेस दिया होगा जहां सुपर माइक्रो मदरबोर्ड इस्तेमाल किए गए हैं।
 
हालांकि, एपल ने बयान में कहा कि उन्हें कभी कोई संदिग्ध चिप नहीं मिली। न ही कभी हार्डवेयर से छेड़छाड़ या सर्वर में गड़बड़ी की जानकारी मिली। अमेजन ने कहा कि हमें कभी कंपनी के सिस्टम के सुपरमाइक्रो मदरबोर्ड या हार्डवेयर में कोई संदिग्ध चिप नहीं मिली। चीन ने भी इस तरह की  किसी भी घटना से इनकार किया है।
 
बताया जा रहा है यह अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ अब तक का जाना जाने वाला सबसे बड़ा सप्लाई चेन अटैक है। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख