• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. car bomb blast in Turkey
Written By
Last Modified: अंकारा , शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (14:59 IST)

तुर्की में कार बम धमाका, 9 की मौत

car bomb blast
अंकारा। तुर्की के सिजरे कस्बे में पुलिस मुख्यालय के पास शुक्रवार को कार बम बिस्फोट से 9 व्यक्तियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह जानकारी सूत्रों ने दी। विस्फोट तुर्की के अशांत दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र में हुआ।
 
न्यूज चैनल एन टीवी ने अपने चित्रों में विस्फोट के स्थान से धुआं उठते दिखाया। सिजरे सिरनाक प्रांत में स्थित है। सिरनाक इराक तथा सीरिया की सीमा पर स्थित है। सिरनाक में अधिकांश तुर्किश आबादी है।
 
घटनास्थल पर तुरंत एम्बुलेंस पहुंच गई। अस्पताल सूत्रों ने मृतक संख्या 9 और घायलों की 64 बताई है। तुर्की की सरकारी अनादोलो एजेंसी ने हमले के लिए तुर्किस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) को जिम्मेदार बताया। पीकेके को तुर्की आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
खुशखबर! अब सिर्फ 92 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा