सम्बंधित जानकारी
- ट्रेन छूट गई तो हंस की बस पकड़ी थी इंदौर की भूमि ने, पिता बेटी का इंतजार करते रह गए, वो नहीं उसकी मौत आ गई
- चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरने से मासूम की मौत, क्या बोले जिम्मेदार?
- Top News : 183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, VB-G RAM G कानून लागू
- दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत
- मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत
पाकिस्तान में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत
Horrific road accident in Pakistan : पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और अधिकारियों को घायलों के सर्वोत्तम इलाज का निर्देश दिया है।
पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षमता से ज्यादा भरी थी बस
खबरों के अनुसार, बस पहले से ही यात्रियों से भरी हुई थी। इसके अलावा रास्ते में खराब हुई दूसरी बस के यात्रियों को भी इसी बस में बैठा लिया गया था, जिससे बस क्षमता से ज्यादा भर गई थी। बस में कुल 48 लोग सवार थे। घायलों को झोब के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल (DHQ) ले जाया गया है।
दूसरी बस के कई यात्री थे सवार
बलूचिस्तान सरकार के बयान के मुताबिक, घटना की जांच की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इससे पहले शेरानी के डिप्टी कमिश्नर वली खान काकर ने घटना की जगह और अन्य विवरणों की पुष्टि करते हुए बताया कि बस 36 यात्रियों के साथ क्वेटा से निकली थी लेकिन रास्ते में एक और खराब हुई दूसरी बस से कई लोग इसमें सवार हो गए।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जताया गहरा दुख
भीषण सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और अधिकारियों को घायलों के सर्वोत्तम इलाज का निर्देश दिया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देश पर हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू हो गया।
