• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन, प्रधानमंत्री ने इसे नई सुबह करार दिया
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (10:15 IST)

यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन, प्रधानमंत्री ने इसे नई सुबह करार दिया

Boris Johnson | यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन, प्रधानमंत्री ने इसे नई सुबह करार दिया
लंदन। ब्रिटेन 47 साल तक यूरोपीय संघ का सदस्य रहने के बाद शुक्रवार रात अंतत: इससे अलग हो गया। ब्रिटेन ईयू से बाहर निकलने वाला पहला देश है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट के कुछ क्षण पहले अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक क्षण को एक नई सुबह करार दिया था।

ब्रिटेन की जनता ने जून 2016 में इसके समर्थन में मतदान किया था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट के कुछ क्षण पहले अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक क्षण को एक नई सुबह करार दिया था।

ब्रिटेन रात 11 बजे ईयू से अलग हो गया। जॉनसन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह एक ऐसा क्षण है, जब एक नई सुबह की शुरुआत होती है।
ये भी पढ़ें
Union Budget 2020-21 : 5 लाख तक की इनकम हो सकती है टैक्स फ्री, ऑटो सेक्टर को बड़ी घोषणाओं की उम्मीद