ramcharitmanas

'ब्रिक्स' ने की उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की निंदा

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (18:12 IST)
श्यामन (चीन)। भारत समेत ब्रिक्स देशों ने सोमवार को उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षणों की कड़े शब्दों में निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि कोरियाई प्रायद्वीप में लंबे समय से चले आ रहे परमाणु मुद्दे का सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होना चाहिए।

उत्तर कोरिया ने रविवार को अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया और अत्याधुनिक हाइड्रोजन बम बनाने का दावा किया जिसे अंतरप्रायद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल पर लोड किया जा सकता है। ब्रिक्स ने यहां समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान जारी श्यामन घोषणा पत्र में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण की कड़े शब्दों में निंदा की।
 
इसमें एक बयान में कहा गया कि हम कोरियाई प्रायद्वीप में लंबे समय से चले आ रहे परमाणु मुद्दे और जारी तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं और इसे सभी संबंधित पक्षों के बीच सीधी बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के हक में हैं। 
 
उत्तर कोरिया के इस कदम को लेकर हो रही उसकी वैश्विक आलोचना के बीच ब्रिक्स देशों का ये कड़ा बयान आया है। महत्वपूर्ण बात यह कि यह उस दिन आया, जब चीन ने कहा कि उसने प्योंगयांग के सबसे बड़े परमाणु हथियार परीक्षण को लेकर आधिकारिक रूप से उत्तर कोरिया से अपना विरोध दर्ज कराया है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि चीन ने अपने यहां डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के प्रभारी से इस बाबत कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। (भाषा) 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

GPS से होगी गन्ना ढुलाई की लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल बदलाव

UP में बच्चों को मिलेगा पोषण का कवच! आंगनबाड़ी केंद्रों पर 32.88 लाख नौनिहालों को रोज मिल रहा गर्म और पौष्टिक भोजन

Gold Price: PM मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, इतने गिरे दाम, निवेशकों के लिए क्या मायने

मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग

अगला लेख