सम्बंधित जानकारी
- श्रीलंका : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हिंसक झड़प, 1 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
- पाकिस्तान में शहबाज शरीफ मंत्रिमंडल ने ली शपथ, बिलावल नहीं बने मंत्री
- काबुल के 2 स्कूलों में आत्मघाती हमला, बम धमाकों में 25 बच्चों की मौत से दहला अफगानिस्तान
- श्रीलंका के राष्ट्रपति बोले, मेरी गलतियों के कारण देश आर्थिक संकट में घिरा
- पुतिन क्या युद्ध अपराधी घोषित हो सकते हैं?
बोरिस जॉनसन ने मांगी 'पार्टीगेट' मामले में माफी
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन के दौरान एक गैर कानूनी पार्टी में शामिल होने के लिए माफी मांगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जानबूझ कर नियमों को नहीं तोड़ा या संसद को गुमराह नहीं किया था।
प्रधानमंत्री ने निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों से कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगा कि जन्मदिन के लिए केक के साथ लोगों का एकत्रित होना कोई पार्टी थी।
विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने जॉनसन की इस माफी को अधूरे मन से मांगी गई माफी बताया और इसे मजाक करार दिया। उन्होंने कहा कि वह (जॉनसन) जानते हैं कि वह बेईमान हैं और खुद को बदल नहीं सकते हैं।
कंजरवेटिव पार्टी के कुछ सांसद खुलेआम जॉनसन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बात कर रहे थे। लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण जनता और राजनीतिक ध्यान भटकने से जॉनसन अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से बच गए।
पिछले सप्ताह जॉनसन पर जून 2020 में 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपने जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में शामिल होने के लिए 50 पाउंड का जुर्माना लगाया गया था। इससे वह ऐसे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्हें पद पर रहते हुए नियम तोड़ने को दोषी पाया गया है।
पुलिस सरकारी भवन में हुईं अन्य कई पार्टियों का भी पता लगा रही है जिनमें कथित तौर पर जॉनसन शामिल हुए थे। ईस्टर के उपलक्ष्य में 11 दिन की छुट्टी के बाद जॉनसन ने सांसदों से माफी मांगी।
