sundarkand
✕

अफगानिस्तान में बम विस्फोट, आठ लोगों की मौत, 40 अन्य घायल

Updated: मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (13:33 IST)
हेरात। पश्चिमी अफगानिस्तान में काबुल जा रही एक बस सड़क किनारे लगे बम विस्फोट की चपेट में आ गई। घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। पीड़ितों में अधिकांश महिला और बच्चे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।


फराह के प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता मुहिबुल्लाह मुहिब ने बताया, तालिबान ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए यह बम रखा था, लेकिन दुर्भाग्यवश इसका निशाना एक यात्री बस बन गई। तत्काल इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हमला तालिबान ने किया है। हालांकि अफगानिस्तान का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन प्रांत में काफी सक्रिय है।

प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता नसीर मेहरी ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब बस फराह के बाला बालुक जिले से तड़के साढ़े चार बजे गुजर रही थी। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में नजर आ रहा है कि वाहन का रंग काला पड़ गया है और घटनास्थल पर दर्जनों अफगान पुरुष खड़े हैं। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 300 सांसद मिलना चाहते थे लेकिन डरे हुए हैं मुख्य चुनाव आयुक्त

दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

LIVE: आकाशवाणी भवन में धरने पर राहुल गांधी समेत विपक्षी‍ नेता, EC मात्र 300 मीटर दूर

जस्टिस भुइयां के बाद पूर्व जज रोहिंटन नरीमन बोले 'खराब काम करने वाला चुनाव आयोग देश बर्दाश्त नहीं कर सकता'

हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को कड़ी फटकार, कहा- अगर भारतीय नागरिक ही बाहर हो जाएं, तो SIR का क्या फायदा?

अगला लेख