1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Big road accident in Ethiopia

इथियोपिया में भयानक हादसा, नदी में गिरा ट्रक, 66 लोगों की मौत

Big road accident in Ethiopia
Truck accident in Ethiopia : पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के सुदूर इलाके में रविवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक पुल से नदी में गिर गया। हादसे में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह दुखद घटना दक्षिण सिदामा में घटी। घायलों को तुरंत मदद नहीं मिल पाई, जिससे मौतों की संख्या और बढ़ गई। हालांकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में भेजा गया है। पुल और आसपास की सड़कें बेहद खराब हैं।

खबरों के अनुसार, पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के सुदूर इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक पुल से नदी में गिर गया। हादसे में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह दुखद घटना दक्षिण सिदामा में घटी।
ट्रक में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ड्राइवर की लापरवाही और वाहन की खराब स्थिति के कारण यह हादसा हुआ। चालक के नियंत्रण खो देने के बाद ट्रक नदी में गिर गया। इस इलाके में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुल और आसपास की सड़कें बेहद खराब हैं।
प्रशासन से इस जगह को सुरक्षित बनाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राहत और बचाव कार्य में देरी की वजह से स्थिति और भी गंभीर हो गई। घायल लोगों को तुरंत मदद नहीं मिल पाई, जिसकी वजह से मौतों की संख्या बढ़ गई। अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है इथियोपिया।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ISRO ने लॉन्च किया स्पेसडैक्स मिशन, भारत ने अं‍तरिक्ष में रचा एक और इतिहास