• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 people died in a road accident in Bokaro, Jharkhand
Last Updated :बोकारो (झारखंड) , शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (11:13 IST)

झारखंड के बोकारो में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

5 people died in a road accident in Bokaro
Road Accident: झारखंड के बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना शुक्रवार देर शाम बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के पास हुई।ALSO READ: नई नौकरी के लिए पहले दिन ही घर से निकली युवती की बेस्ट बस दुर्घटना में मौत
 
बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहन जाम में फंसे ट्रक से पीछे से टकरा गया। एसडीपीओ ने बताया कि चार पहिया वाहन में करीब 8 लोग सवार थे जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ALSO READ: बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 घायल
 
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि कुल 8 लोगों को अस्पताल लाया गया था जिनमें से 5 मृत अवस्था में थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना से पहले सड़क पर एक और दुर्घटना हुई थी जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई थीजिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर रखा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर