Hanuman Chalisa
✕

भारतीय पेशेवरों को लाभ मिलेगा लाभ, बाइडन प्रशासन ने एच-1बी वीजा नियमों में दी ढील

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (12:32 IST)
H-1B visa rules: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के प्रशासन ने जाते-जाते एच-1बी वीजा नियमों (H-1B visa rules) में ढील दी है। इस नियम से अमेरिकी कंपनियां विदेशी कामगारों को अपने यहां आसानी से नौकरी दे सकेंगी। इतना ही नहीं छात्र वीजा एफ-1 को एच-1बी में बदलने में भी आसानी हो सकेगी।
 
अमेरिका के  बाइडन प्रशासन के इस कदम से हजारों भारतीय पेशेवरों को राहत मिलेगी और उन्हें लाभ पहुंच सकता है। भारतीय पेशेवरों में यह वीजा काफी लोकप्रिय है। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर वर्ष हजारों कामगारों को नियुक्त करने के लिए एच-1बी पर निर्भर रहती हैं।ALSO READ: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने 4 भारतीय अमेरिकियों सहित 1500 लोगों को दिया क्षमादान
 
बाइडन प्रशासन ने जाते-जाते अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में यह ढील दी है। ये नियम 17 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगे जबकि 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद की शपथ लेंगे। गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बयान में कहा कि इन बदलावों से अमेरिकी कंपनियों को अपनी व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार नियुक्तियां करने और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिलेगी।ALSO READ: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप को शांतिपूर्ण तरीके से सौंपेंगे सत्ता
 
एच-1बी वीजा के बारे में : यह एक गैर-आप्रवासी वीजा है। अमेरिकी कंपनियां इस वीजा के आधार पर विदेशी कामगारों को नौकरी देती हैं। यूएससीआइएस के माध्यम से डीएचएस के पास कानूनी रूप से प्रतिवर्ष 65 हजार एच-1बी वीजा जारी करने का अधिकार है। इसके अलावा उच्च डिग्री वाले आवेदकों को अतिरिक्त 20 हजार वीजा प्रदान किया जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख