Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक बोतल में मिला सबसे पुराना संदेश

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (01:49 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के एक दूरदराज तट पर जनवरी के महीने में एक बोतल मिली थी जिसमें 132 साल पहले लिखे संदेश वाला एक पर्चा मिला था। अब कई हफ्तों बाद पर्चे पर लिखे संदेश की पुष्टि हो गई है और इसे विश्व के प्राचीनतम अनूठे औपचारिक पैगाम के तौर पर स्वीकारा गया है।


फॉर्मूला वन रेस के दिग्गज रेसर डेनियल रिकियार्डो के परिजन समेत कुछ अन्य लोगों ने सैर के दौरान तट पर यह बोतल बरामद की। जनवरी में पर्थ से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित वेज आईलैंड के पास यह बोतल रेत के टीले में आधी धंसी हुई मिली थी।

जर्मनी के एक जहाज से हिंद महासागर में फेंके गए प्रामाणिक बोतल के तौर पर इसकी पुष्टि हुई है। पुष्टि से पहले गूगल ट्रांसलेट, ऑनलाइन शोध और अभिलेखीय अन्वेषण आदि के जरिए हफ्तों तक इस संबंध में खोज की गई। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन म्यूजियम के मुताबिक, यह उन हजारों बोतलों में से एक है, जिसे जर्मन महासागरीय प्रयोगों के लिए इस्तेमाल किया गया था।

इन प्रयोगों का मकसद वैश्विक महासागरीय लहरों की बेहतर समझ विकसित करना और ज्यादा उपयुक्त जहाज मार्गों का पता लगाना था। इससे पहले बोतल में मिला सबसे प्राचीन माना जाने वाला संदेश जर्मनी में मिला था, जो 108 साल और 138 दिन पुराना था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख