Hanuman Chalisa
✕

गर्मी से ऐसे निपटेगा टोकियो, कृत्रिम बर्फबारी का लेगा सहारा

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (17:26 IST)
टोकियो। अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए टोकियो में कृत्रिम बर्फबारी का सहारा लिया जा सकता है, जिसका शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रायल को नौकायन टेस्ट स्पर्धा के दौरान किया गया जहां टोकियो 2020 कर्मचारियों पर हिमपात कराया गया।

आयोजन समिति के सदस्य ताका ओकामुरा ने कहा, हम गर्मी से होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। यह पूरे वातावरण को ठंडा करने के लिए नहीं हो रहा़ लेकिन जब बर्फ की फुहारें दर्शकों को छुएंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा।

इन खेलों की तैयारियों के लिए टोकियो 2020 के आयोजकों की काफी प्रशंसा हुई है। निर्माण कार्य तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है। आईओसी के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कि उद्घाटन समारोह में एक साल से भी कम समय बचा है लेकिन टोकियो सबसे अच्छा मेजबान बनने को तैयार है।

आयोजकों के लिए हालांकि प्रचंड गर्मी सिरदर्द की तरह साबित हो रही है और अगर खेलों के दौरान ऐसी गर्मी रही तो खिलाड़ियों, स्वयं सेवकों और दर्शकों के लिए यह परेशानी का सबब होगा।
सांकेतिक फोटो  

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख