dharma sangrah
✕

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (17:07 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा में दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को उसने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इन उम्मीदवारों के नामों में 1 पूर्व मंत्री और 2 पूर्व विधायक शामिल हैं। विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा भी जल्द ही हो सकती है।
ALSO READ: दंगल गर्ल बबीता फोगाट का हरियाणा पुलिस से इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव
जेजेपी की राज्य इकाई के प्रमुख निशान सिंह की ओर से जारी सूची के मुताबिक पानीपत (ग्रामीण) सीट से देवेंद्र कादियां, उकलाना (अजा) सीट से अनूप धनक, नारनौंद सीट से रामकुमार गौतम, महेंद्रगढ़ सीट से राव रमेश पालरी, नारनौल से कमलेश सैनी, बावल (अजा) से श्याम सुंदर और हाथिन सीट से हर्ष कुमार को टिकट मिला है। हर्ष कुमार पूर्व में मंत्री रह चुके हैं जबकि गौतम और धनक पूर्व विधायक हैं।
ALSO READ: हरियाणा में कांग्रेस का हाथ थाम सकती है बसपा, शैलजा ने की मायावती से मुलाकात
इनेलो (इंडियन नेशनल लोक दल) के 5 विधायकों को हाल ही में हरियाणा विधानसभा से अयोग्य करार दे दिया गया था। इसके बाद धनक समेत 4 विधायक जेजेपी में और 1 कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जेजेपी नेता और हिसार के पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
 
चौटाला परिवार में विवाद के बाद पिछले साल इनेलो में फूट पड़ गई थी। अजय सिंह चौटाला और उनके बेटे तथा हिसार के पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी की स्थापना कर ली। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला ने सिरसा में कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि एक परिवार के रूप में हम एक हैं लेकिन जहां तक हमारे राजनीतिक रास्तों की बात है तो मुझे यह स्पष्ट करने दें कि हम सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
 
एक साल पहले तक भाजपा को टक्कर देने के मामले में बड़ी चुनौती मानी जाने वाली इनेलो अभी मुश्किल दौर से गुजर रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रह गया है और इस पार्टी के ज्यादातर विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख