Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कुत्ते को गोली मारने के मामले में आर्कन्सा के उप शेरिफ बर्खास्त

रविवार, 6 जनवरी 2019 (15:35 IST)
कॉनवे। अमेरिकी राज्य आर्कन्सा के एक शेरिफ कार्यालय ने ड्यूटी के दौरान एक छोटे कुत्ते को गोली मारते कैमरे में कैद हुए उप शेरिफ को बर्खास्त कर दिया है। घटना में कुत्ता जख्मी हो गया था।
 
फॉल्कनर काउंट के शेरिफ टिम रयाल्स ने शनिवार को कार्यालय के फेसबुक पेज पर कहा कि उप शेरिफ कीनन वालेस को उनकी ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। यह कदम कॉनवे में हुई घटना के एक दिन बाद उठाया गया है।
 
'आर्कन्सा डेमोक्रेट गैजेट' ने खबर दी कि वालेस शुक्रवार शाम एक कॉल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जब रीज नाम के कुत्ते को चेहरे पर गोली मारी गई। इससे पहले शेरिफ के दफ्तर ने बयान में कहा था कि कुत्ता आक्रामक था। गोलीबारी की घटना को रिकॉर्ड करने वाले डाऊ कैंडी ने अखबार को बताया कि वे कुत्ते को पशु चिकित्सक के यहां ले गए। घटना में कुत्ते का जबड़ा टूट गया है। रयाल्स ने कहा कि अभियोजक मामले की समीक्षा कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

अगला लेख