suvichar

सहयोगियों का साथ छोड़ना भाजपा की डूबती नैया का संकेत है : थरूर

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (15:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने जोर देकर कहा है कि शासन को केवल एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमते देख राजग के सदस्यों के बीच निराशा बढ़ रही है और यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा के कुछ साथी डूबती नैया का साथ छोड़ रहे हैं। थरूर ने यह भी कहा कि भाजपा को यह महसूस करना ही होगा कि जब आपके दोस्त ही आपसे नाखुश हैं, तो पूरा देश तो आपके प्रदर्शन को लेकर और अधिक नकारात्मक होगा ही।
 
 
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि एक व्यक्ति को सर्वेसर्वा बनाए जाने से राजग के सदस्यों के बीच निराशा स्पष्ट तौर पर बढ़ रही है, जो हमने वर्तमान सरकार में देखा है और भाजपा के कुछ सहयोगियों का डूबती नाव का साथ छोड़ना शुरू करना इस बात का संकेत है कि गठबंधन में सब ठीक नहीं चल रहा।
 
तिरुवनंतपुरम से सांसद ने केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों पर काम कर रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) की कार्यशैली से तुलना करते हुए कहा कि संप्रग हमेशा से सामूहिक एवं विचारशील नेतृत्व का गठबंधन रहा है, जहां हर किसी की बात सुनी जाती है और सब पर गौर किया जाता है। थरूर ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने सबको साथ लेते हुए करीब 1 दशक तक भारतीय राजतंत्र के दायरे में रहकर सफलतापूर्वक काम किया है और यह निश्चित तौर पर एक ऐसी विशेषता है, जो उसे वर्तमान शासन के आकर्षक विकल्प के तौर पर पेश करती है।
 
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों से कुछ ही महीने पहले भाजपा ने 2 प्रमुख सहयोगियों- चंद्रबाबू नायडु की तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का साथ गंवा दिया है। इसके अलावा भगवा पार्टी को उत्तरप्रदेश में भी अपने सहयोगियों- अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) का दबाव झेलना पड़ रहा है जिनके खेमे से असंतुष्टि के स्वर उठते सुनाई पड़ने लगे हैं। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

अगला लेख