sundarkand
✕

बड़ी खबर, Amazon के सीईओ जेफ बेजोस ने दिया इस्तीफा, अब इस भूमिका में दिखेंगे...

Updated: बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (11:54 IST)
न्यूयॉर्क। एक ऑनलाइन बुकस्टोर के रूप में अमेजन की शुरुआत करने और उसे खरीदारी तथा मनोरंजन की दुनिया का महारथी बनाने वाले जेफ बेजोस इस साल कंपनी के सीईओ का पद छोड़ देंगे। कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक करीब 30 वर्षों तक इस पद पर रहने के बाद अब वे कार्यकारी अध्यक्ष की नई भूमिका में होंगे।
ALSO READ: बड़ी खबर, Amazon के सीईओ जेफ बेजोस ने दिया इस्तीफा, अब इस भूमिका में दिखेंगे...
बेजोस (57) गर्मियों में अपना पद छोड़ेंगे और उनकी जगह अमेजन के क्लाउड-कम्प्यूटिंग व्यवसाय का संचालन करने वाले एंडी जेसी लेंगे। बेजोस ने कर्मचारियों को लिखे एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उन्होंने नए उत्पादों और अमेजन में विकसित की जा रही शुरुआती पहलों पर ध्यान देने की योजना बनाई है और उनके पास अन्य परियोजनाओं के लिए अधिक समय होगा जिसमें उनकी अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी ब्लू ओरिजिन, उनके द्वारा चलाए जाने वाले परोपकार के काम और 'वॉशिंगटन पोस्ट' की देखरेख शामिल है।
 
बेजोस अमेजन के सबसे बड़े शेयरधारक हैं और कंपनी के कामकाज पर उनका व्यापक प्रभाव बना रहेगा। अमेजन के मुख्य वित्तीय अधिकारी ब्रायन ओल्सवस्की ने बताया कि जेफ वास्तव में कहीं भी नहीं जा रहे हैं। यह कामकाज के पुनर्गठन जैसा है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख