suvichar
✕

कौन हैं जेफ बेजोस की जगह लेने वाले अमेजन के नए सीईओ एंडी जेस्‍सी?

Updated: सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (13:04 IST)
अमेजन के सीईओ के तौर पर अब तक जेफ बेजोस की पहचान रही है, लेकिन अब उनकी जगह एंडी जेस्‍सी अमेजन के नए सीईओ होंगे। आइऐ जानते हैं कौन हैं एंडी जेस्‍सी और वे किसलिए जाने जाते हैं।

अमेजन में अपने सफर की शुरुआत के बारे में बताते हुए जेस्सी ने एक इंटरव्यू में कहा था,

‘मैंने मई, 1997 के पहले शुक्रवार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के आखिरी एग्जाम्स दिए और अगले शुक्रवार से अमेजन के साथ जुड़ गया। मुझे नहीं पता था कि मेरा काम क्या होगा और मेरा पद क्या रहने वाला है’

अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस ने इस साल अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उनके बाद कंपनी का क्लाउड कंप्यूटिंग बिजनेस संभाल रहे एंडी जेस्सी अगले सीईओ होंगे।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए करने वाले 53 वर्षीय जेस्सी ने 1997 में अमेजन के साथ काम शुरू किया था। जेस्सी को बीते दशक में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों में शामिल किया जाता है।

संगीत और खेल में शौक रखने वाले जेस्सी की शादी ईलाना रोशेल से हुई हैं और उनके दो बच्चे हैं। न्यूयॉर्क में पले-बढ़े जेस्सी ने अमेजन में अपने करियर की शुरुआत बेजोस के फर्स्ट टेक्निकल एजवाइजर के तौर पर की थी। उनका काम बेजोस के साथ बैठकों में भाग लेना और अलग-अलग मुद्दों पर सलाह देना था।

बेजोस और जेस्सी के साथ काम कर चुके लोगों का कहना है कि दोनों में कई समानताएं हैं। दोनों ही उन प्रोजेक्ट्स को बेहद निचले स्तर तक मॉनीटर करते हैं, जो उनके दिल के करीब होते हैं।

साल 2006 में जेस्सी ने अमेजन वेब सर्विस की शुरुआत की। यह कंपनी का क्लाउड सर्विस प्लेटफॉर्म है, जिसे दुनियाभर के लाखों कारोबार इस्तेमाल करते हैं। इसका मुकाबला माइक्रोसॉफ्ट के अज्योर और अल्फाबेट के गूगल क्लाउड से है।

जेस्सी की कमान सौंपने की घोषणा करते वक्त बेजोसे ने कहा था कि कंपनी में उन्हें हर कोई जानता है। वह लंबे समय से कंपनी के साथ काम कर रहे हैं और भरोसा है कि वह बेहतरीन लीडर साबित होंगे।

जेस्सी ने कई मौकों पर सामाजिक मुद्दों पर भी राय रखी है। वो कई बार समलैंगिक अधिकारों और पुलिस सुधारों की बात कर चुके हैं। वो एक ऐसे संगठन के साथ भी जुड़े हुए हैं, जो गरीब बच्चों को बड़े कॉलेजों में पढ़ाने के लिए मदद करता है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

LIVE: कैप्टन स्मित माछर पर गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

20 साल पुराने मामले से मुश्किल में ज्ञानेश कुमार, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

गुजरात में बिजनेस करना हुआ और भी आसान: सरकार लाई नई GCC पॉलिसी

उत्तराखंड अब बन रहा है 'खेल भूमि': सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

अगला लेख