Daily Horoscope
✕

अलास्का में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (01:10 IST)
लॉस एंजिल्स। अलास्का के दक्षिणी केनाई प्रायद्वीप में 7.0 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के आने के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। ‘नेशनल ओशियनिक एंड एटमोस्फेयरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ ने यह जानकारी दी। भूकंप के कारण टेलीविजन और टेलीफोन की लाइनें प्रभावित हुई हैं।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप राज्य के सबसे बड़े शहर एंकोरेज के 7 मील (11 किलोमीटर) उत्तर में केंद्रित था। करीब 3 लाख लोग आसपास के क्षेत्र में और 1 लाख लोग एंकोरेज में रहते हैं।
 
यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप 08.2 9 स्थानीय समय (17.2 9 जीएमटी) पर दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज में सुपर मार्केट में अलमारियां और फर्श पर बिखरा हुआ सामान दिखाया गया है।
 
एजेंसी के यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम की बुलेटिन में कहा गया, ‘उत्तरी अमेरिका में अन्य अमेरिकी और कनाडाई प्रशांत तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी के खतरे का स्तर का मूल्यांकन किया जा रहा है।' प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि हवाई द्वीप को कोई खतरा नहीं है। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख