dharma sangrah
✕

इंदौर में 11 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम के 10 कमरों में होगा मतगणना का कार्य

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (00:24 IST)
इंदौर। इंदौर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतों की गणना 11 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम के 10 कमरों में की जाएगी। मतगणना ठीक सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। मतगणना की व्यापक तैयारियां जारी हैं और मतगणना दलों के गठन की प्रक्रिया भी प्रांरभ कर दी गई हैं।
 
 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत वरवड़े ने बताया कि मतदान में प्रयुक्त की गई ईवीएम तथा वीवीपेट और डाक मतपत्र कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ नेहरू स्टेडियम में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखें गए हैं। उन्होंने बताया कि पारदर्शी रूप से मतों की गणना के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहें हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तैयारियों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। 
 
प्रारंभिक रूप से तय किया गया है कि नेहरू स्टेडियम में 10 कमरों में विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना होगी। आठ विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना एक-एक कमरों में तथा राऊ विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना दो कमरों में होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबलें लगाई जाएगी। इन टेबलों पर एक सुपरवाइजर तथा एक मतगणना सहायक रहेगा। हर टेबल के लिए माइक्रो आवजर्बर भी रहेगें। इस तरह प्रत्एक टेबल के लिए तीन-तीन कर्मचारी रहेगें। मतगणना दलों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं।
 
मतगणना के लिए नियुक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से टेबलें लगाई जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 22 राउंड में मतों की गणना की जाएगी। इसी तरह इंदौर-एक में 30 राउंड, इंदौर-दो में 29 राउंड, इंदौर-तीन में 19 राउंड, इंदौर-चार में 23 राउंड, इंदौर-पांच में 32 राउंड, महू में 23 राउंड, राऊ में 26 राउंड, सांवेर में 23 राउंड में मतों की गणना होगी।
 
मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पारदर्शी, निष्पक्ष और स्वतंत्र नीति तैयार की है। यह भी तय किया गया है कि प्रशासकीय तंत्र से कोई चूक न हो इसके लिए सभी जिलों में बेहतर और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 
 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया है कि वोट गिनने में जिस अमले को तैनात किया जाएगा, उसकी निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों का रेंडमली चयन किया जाएगा। इस तरीके (रेंडमाइजेशन) के चलते किसी कर्मचारी को आखिरी समय तक यह मालूम नहीं हो सकेगा कि उसकी ड्यूटी किस टेबल पर लगेगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख