1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Airport workers pushing 35000kg aircraft

कर्मचारियों ने लगाया 35 हजार किलो के विमान को धक्का...

Airport workers
इंडोनेशिया के एक हवाई अड्डे का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 35000 किलो (35 टन) वजनी विमान को एयरपोर्ट के करीब 20 कर्मचारी धक्का दे रहे हैं। 
 
एयरपोर्ट के कर्मचारी विमान को रनवे से धक्का देकर टर्मिनल ले गए। हैरानी की बात तो यह है कि कर्मचारी जब इस भारी भरकम विमान को धक्का दे रहे थे तब विमान में यात्री भी सवार थे। विमान में सवार यात्रियों ने ही इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। 
 
बाद में गरुड़ एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि विमान को लैंड कराते वक्त पायलट ने गलत दिशा में मोड़ दिया था जिससे विमान बीच में फंस गया था। इस पर एयरपोर्ट को के कुछ कर्मचारियों ने धक्का लगाकर सही दिशा में ले जाया गया।
अगला लेख
पकौड़ा रोजगार, तीन साल में रेस्त्रा खोल सकता है बेरोजगार : राज्यपाल