Hanuman Chalisa
✕

40 हजार फीट ऊपर उड़ रही थी कार के आकार की वस्तु, बाइडन के आदेश पर अमेरिका ने किया नष्ट

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (09:12 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक लड़ाकू विमान ने अलास्का के उत्तरी तट के पास करीब 40,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रही छोटी कार के आकार की एक वस्तु को राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर शुक्रवार को नष्ट कर दिया। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया कि यह वस्तु सबसे पहले गुरुवार को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में नजर आई थी। अभी यह जानकारी नहीं है कि यह वस्तु कहां से आई थी?
 
उन्होंने कहा कि इससे असैन्य हवाई यातायात को खतरा था। राइडर ने कहा कि अमेरिकी नॉर्दर्न कमान अब इस वस्तु का मलबा तलाशने का काम शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि एफ-22 लड़ाकू विमान ने वस्तु को नष्ट करने के लिए एआईएम-9एक्स मिसाइल दागी। इससे 1 सप्ताह पहले ही अमेरिका ने अटलांटिक महासागर में दक्षिण कैरोलाइना के तट के पास एक चीनी जासूसी गुब्बारे को नष्ट किया था जिसने 30 जनवरी को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था।
 
चीन ने स्वीकार किया है कि यह गुब्बारा उसका था लेकिन उसने इस बात से इंकार किया कि इसका मकसद जासूसी करना था। चीन का कहना है कि इसका उद्देश्य मौसम संबंधी जानकारी जुटाना था। राइडर ने अलास्का के ऊपर दिखी अज्ञात वस्तु के बारे में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी नॉर्दर्न कमान के लड़ाकू विमान ने अलास्का के उत्तरी तट के पास अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ रही वस्तु को कल अपराह्न 1 बजकर 45 मिनट पर नष्ट कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि इस वस्तु का आकार किसी छोटी कार जितना था और यह पहले नष्ट किए गए जासूसी गुब्बारे के आकार से मिलती-जुलती नहीं थी। अज्ञात वस्तु को नष्ट किए जाने की खबर सबसे पहले व्हाइट हाउस ने दी। अलास्का के गवर्नर माइक डनलीवी ने कहा कि शुक्रवार को नष्ट की गई अज्ञात वस्तु के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Top News 23 November: आज मोदी-बालेंद्र शाह की अहम बैठक, ट्रंप की ईरान को चेतावनी

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अगला लेख