• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 7 killed in firing at Rohingya refugee camp in Bangladesh
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (12:53 IST)

बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थी कैम्प में फायरिंग, 7 लोगों की मौत

बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थी कैम्प में फायरिंग, 7 लोगों की मौत - 7 killed in firing at Rohingya refugee camp in Bangladesh
ढाका। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्याओं के शरणार्थी कैंप में शुक्रवार को गोलीबारी में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। बांग्लादेश पुलिस के हवाले से यह जानकारी देते बताया गया कि यह हमला रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में स्थित मदरसे में हुआ। सुबह करीब 4 बजे उखिया में कैंप नंबर 18 के ब्लॉक एच-52 में मदरसे पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। पहले इस हमले को 2 प्रतिद्वंद्वी रोहिंग्या ग्रुप्स में संघर्ष बताया गया। फायरिंग में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
 
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या शरणार्थी कैंप है। यहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। म्यांमार की सेना की बर्बरता का शिकार होकर 2017 में समुदाय के लाखों लोग जान बचाकर बांग्लादेश पहुंचे थे। अधिकांश रोहिंग्या मुसलमानों ने कॉक्स बाजार कैंप में शरण ली है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी शिविर कहा जाता है।
 
2016-17 संकट से पहले म्यांमार में करीब 8 लाख रोहिंग्या लोग रहते थे। यह लोग इस देश की सरज़मीन पर सदियों से रहते आए हैं, लेकिन बर्मा (म्यांमार का पुराना नाम) के बौद्ध लोग और वहां की सरकार इन लोगों को अपना नागरिक नहीं मानते औररोहिंग्याओं को अत्याचार और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें
यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बच सकी जान