गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 6.1 magnitude earthquake hits Japan's capital Tokyo
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (22:35 IST)

जापान की राजधानी टोक्यो में 6.1 तीव्रता का भूकंप, क्या जारी किया गया सुनामी का अलर्ट?

earthquake
टोक्यो। टोक्यो के इलाके में गुरुवार रात को भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया जिसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.1 मापी गई, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। टोक्यो के कई इलाकों में बिजली बंद हो गई।

मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के पूर्व में चीबा प्रांत में भूकंप का केंद्र 80 किलोमीटर (48 मील) गहराई में था। भूकंप से इमारतें हिल गईं लेकिन जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

एनएचके सरकारी टेलीविजन ने अपने दफ्तर की एक तस्वीर प्रसारित की जिसमें छत से लटकती वस्तुओं को तेजी से हिलते हुए देखा गया। तोक्यो के सुगिनामी जिले में बिजली के तार भी हिल गए।

एनएचके ने बताया कि शिनकानसेन सुपर एक्सप्रेस ट्रेन को अस्थाई रूप से रोक दिया गया। शिबुया और शिंजुकू जिलों में लिए गए वीडियो में सड़कों पर कारों को और लोगों को सामान्य तरीके से चलते हुए देखा गया।

जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ट्विटर पर एक संदेश डालकर लोगों से अनुरोध किया कि ताजा सूचना देखते रहिए और अपनी जान बचाने के लिए कदम उठाइए।
ये भी पढ़ें
भारत के कड़े रुख के आगे झुका ब्रिटेन, अब Covishield लगा चुके यात्रियों को नहीं रहना होगा क्वारंटीन