suvichar

पाक की नापाक हरकत, 26/11 हमले के मुख्‍य वकील को केस से हटाया

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (10:50 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर बेनकाब हो गया है। पाक गृह मंत्रालय ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में मुख्‍य वकील को हटा दिया है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि वह 'सरकार की बताई गाइडलाइन' पर नहीं चल रहे थे। इसलिए मुख्‍य वकील को मुकदम से बाहर कर दिया गया है।
 
पाकिस्तान ने अपने इस कदम से मंशा जाहिर कर दी है कि वो मुंबई आतंकवादी हमले के दोषियों के साथ हैं। इस मामले के मुख्‍य वकील को हटाए जाने की जानकारी फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी के एक अधिकारी ने दी।
 
उन्‍होंने बताया, 'गृह मंत्रालय ने एफआइए के विशेष अभियोजक चौधरी अजहर को इस हाइप्रोफाइल केस से हटा दिया है। वह 2009 से ही मुंबई आतंकवादी हमले में मुख्य अभियोजक के तौर पर प्रतिनिधित्व कर रहे थे।' उन्होंने कहा कि अजहर से कहा गया है कि मुंबई हमले में उनकी सेवाओं की अब और जरूरत नहीं है।
 
अधिकारी ने कहा, 'अजहर को केवल मुंबई हमला मामले से हटाया गया है। बहरहाल बेनजीर हत्या जैसे अन्य मामलों में वह सरकार का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।' उन्होंने बताया कि अजहर जिस तरह से इस केस को आगे लेकर जा रहे थे, उससे सरकार से उनका विवाद बढ़ गया था। इसी के परिणामस्‍वरूप सरकार ने यह कदम उठाया है। हालांकि पाकिस्‍तान सरकार की ओर से अजहर को केस से हटाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। (एजेंसी)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख