biodatamaker
✕

अफगान में तालिबानी लड़ाकों का निशाना बनाकर हमला, 20 की मौत

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (09:30 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में सेना द्वारा दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान लड़ाकों को निशाना बनाकर शुक्रवार को किए गए एक हवाई हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जिनमें से कुछ नागरिक भी शामिल हैं। यह हवाई हमला एक परित्यक्त सैन्य अड्डे के भीतर किया गया।

ALSO READ: अफगानिस्तान : तालिबान के लौटने के खौफ से सहमी लड़कियां
 
अभी हमला स्थल और मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग बयान आ रहे हैं। यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिकी सेना और नाटो बल इस युद्धग्रस्त देश से बाहर जाने की तैयारी पूरी करने वाले हैं और ऐसी चिंताएं पैदा हो रही हैं कि अफगानिस्तान में इसके बाद फिर हिंसा का दौर शुरू हो जाएगा।
 
सेना ने कहा कि उसने प्रांत के नाहर सराज जिले में तालिबान पर हमला किया, क्योंकि ये अड्डे से हथियार और आयुध लूट रहे थे। बयान में बताया गया कि 20 तालिबान लड़ाकों की मौत हुई और कुछ नागरिक भी मारे गए हैं, जो कि लूट में आतंकवादियों के साथ शामिल थे। वहीं तालिबान के प्रवक्ता जैबीहुल्ला मुजाहिद ने आरोप लगाया कि अफगान सेना ने नागरिकों पर हवाई हमले किए। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख