Hanuman Chalisa
✕

फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री ने की लैब में छापेमारी, 4 युवक हिरासत में

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (09:22 IST)
ऋषिकेश। फर्जी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के सहारे हरियाणा से टिहरी जनपद में घुस रहे लोगों की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश के ढालवाला स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात एक लैब की पिकेट पर अचानक छापेमारी की। मौके पर पुलिस और मंत्री को देख लैब संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लैब की पिकेट पर संदिग्ध किट भी मिलने की जानकारी मिली है जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया।

ALSO READ: RT-PCR टेस्ट क्या है,जानिए Details
 
बताया जा रहा है कि फर्जी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट देने की एवज में लोगों से 1,000 रुपए वसूले जा रहे थे। रिपोर्ट देने के लिए भी मात्र 1 घंटे का समय लिया जा रहा था। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस प्रकार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मंत्री ने दावा किया कि जांच में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
फर्जी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के सहारे क्षेत्र में पहुंचने वाले लोगों की वजह से जहां कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, वहीं सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में भी इसका असर देखा जा रहा है। अब यह भी आशंका जताई जा रही है कि रिपोर्ट देने वाली लैब के साथ दूसरी लैब के संचालकों की मिलीभगत भी हो सकती है।

 
हरियाणा से उत्तराखंड पहुंचे 4 युवकों को स्वास्थ्य विभाग ने जो आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दी थी, वो फर्जी थी। हरियाणा से आए युवकों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से शिकायत की थी। युवकों की फर्जी रिपोर्ट देखने के बाद शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल गुस्से में आ गए और ढालवाला चेक पोस्ट पर पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। चारों युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।

लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख