सम्बंधित जानकारी
- हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा- Covid जांचें कम क्यों हुईं? इधर 27000 नए मामले
- कोरोना की मुफ्त जांच, मुफ्त टीका और मुफ्त इलाज हो : अखिलेश यादव
- कोरोना संक्रमण की जांच को आसान बनाएगा आईआईटी खड़गपुर का ‘कोविरैप’
- राजस्थान में सबसे सस्ती कोरोना जांच, मात्र 350 रुपए में होगा RT-PCR टेस्ट
- क्या रेमडेसिविर खरीदकर बांट रहे हैं नेता? दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश
ICMR | दोबारा न करें RT-PCR टेस्ट, जानिए कोरोना जांच पर ICMR की नई एडवाइजरी
नई दिल्ली। एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा करने वाले स्वस्थ लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराने की जरूरत पर पूरी तरह रोक लगायी जा सकती है क्योंकि ऐसी जांच प्रयोगशालाओं पर बोझ बढ़ा रही हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने देश में महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 की जांच के लिए अपने परामर्श में यह सिफारिश की है।
परामर्श में कहा गया है कि आरएटी या आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित पाए गए लोगों को दोबारा आरटी-पीसीआर जांच नहीं कराना है और संक्रमण से उबर चुके लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दिए जाने के दौरान भी जांच कराने की जरूरत नहीं है। कोविड-19 से प्रयोगशालाओं के कर्मचारियों के संक्रमित होने और मामलों के अत्यधिक बोझ के कारण संभावित जांच के लक्ष्य को पूरा करने में आ रही चुनौतियों के मद्देनजर यह परामर्श जारी किया गया है।
परामर्श में कहा गया है कि प्रयोगशालाओं पर बोझ घटाने के मकसद से एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाले स्वस्थ लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत पूरी तरह खत्म की जा सकती है। (भाषा)
